सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रेक्टा की मंत्रियों से गुहार - सरकार को बताओ ईसीबी की पीड़ा, दिलवाओ राहत
राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ (रेक्टा) के शिक्षक सदस्यों ने आज अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की आर्थिक स्थिति का स्थायी समाधान करने, ब्लाक ग्रांट दिलवाने तथा अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर को बीकानेर तकीनीकी विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय बनवाने हेतु राजस्थान सरकार के उर्जा एवं पीएचईडी मंत्री डॉ बी डी कल्ला तथा उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी को ज्ञापन दिया l
रेक्टा के संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश जाखड ने बताया की की ज्ञापन में रेक्टा के शिक्षकों द्वारा निम्न मांगे रखी गयी :
1. ईसीबी के वित्तीय संकट को देखते हुए इसका स्थायी समाधान किया जाए l जिसमे या तो ईसीबी को पूर्ण सरकारी कॉलेज बनाया जाए अथवा बीकानेर तकीनीकी विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज बनाया जाए l
2. अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर सोसाइटी के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बीकानेर (CET) को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय बना दिया गया जबकि ईसीबी सबसे बड़ा महाविद्यालय होने व सभी मापदंडों को पूर्ण करने के बावजूद भी इसे संघटक महाविद्यालय नहीं बनाया गया जो की न्योयोचित नहीं है l
रेक्टा अध्यक्ष डॉ शौकत अली ने बताया की ज्ञापन लेने के बाद उर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने कहा की कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस मुद्दे पर तकीनीकी शिक्षा मंत्री से बात की और इस हेतु शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया, तथा मौजूदा वित्तीय संकट का शीघ्र समाधान करने का सशक्त आश्वासन भी दियाl
रेक्टा प्रवक्ता डॉ नवीन शर्मा ने बताया की ज्ञापन लेने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा है उन्हें इस बात की जानकारी है और इस हेतु वे तकीनीकी शिक्षा मंत्री से बात कर तुरंत समाधान करवाने का प्रयास करेंगे l
ज्ञापन रेक्टा अध्यक्ष डॉ शौकत अली, डॉ ओ.पी.जाखड, संदीप रांकावत, डॉ अंकुर गोस्वामी, रविन्द्र दायमा, डॉ अतुल गोस्वामी, डॉ. विजय शर्मा, अजय चौधरी, अवधेश व्यास, वीरेंदर चौधरी, राकेश पूनिया, तथा अन्य संकाय सदस्यों द्वारा दिया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...