सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 16 दिसम्बर 2019
नवनिर्वाचित शंकर सेवग का कल्याण फाउंडेशन ने किया विप्र गौरव सम्मान सेस्वागत अभिनंदन
शंकर सेवग जैसा कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति ही समाज मे उदाहरण बनता है-कामिनी भोजक
बीकानेर16 दिसम्बर- कल सम्पन हुए बीकानेर जिला क्रिकेट संघ के चुनावों में श्री शंकर सेवग के संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने पर आज कल्याण फाउंडेशन ने उनके निवास स्थान पर जाकर शाल, माला, श्रीफल, और प्रतीक चिन्ह देकर उनको विप्र गौरव सम्मान प्रदान करते हुए स्वागत अभिनंदन किया
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि शंकर सेवग जैसे कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार और कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति हमेशा समाज मे अन्य युवाओ के लिए उदाहरण बनते है| हर क्षेत्र में कार्य को सफल करना और उसके लिए हर संभव कार्य को करना ही शंकर जी की पहचान है उसी की बदौलत आज वो जिला क्रिकेट संघ में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित हुए है
विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेशायध्यक्ष भवर पुरोहित ने कहा कि शंकर सेवग हमेशा से ही मिलनसार और कार्य के प्रति लगनशील रहे है और संगठनों को ऐसे ही व्यक्तियों की आवश्यकता होती है जो कि समाज के लिए कुछ बेहतर कर सके
बीएसएनएल के पूर्व अधिकारी महेश भोजक ने कहा कि शंकर सेवग का निर्वाचित होना इस बात का परिचायक है कि आज भी ऐसे लोगो को स्वत ही अवसर मिलते है जो कि अपने क्षेत्र में पूरी शिद्दत से कार्य करते है
वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल सेवग, प्रवक्ता नितिन वत्सस, राजेश शर्मा, शिवरतन सेवग ने शंकर सेवग का माल्यार्पण करते हुए उनके निर्वाचित होने पर बधाई प्रेषित की और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...