सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बोर्ड कक्षाओं का परिणाम उत्कृष्ट रखने का लिया संकल्प, नागौर एवं झुंझुनूं जिले में तबादले करने की मांग, पूर्व में उपचुनाव के कारण नहीं हुए थे बीकानेर..राजस्थान एलीमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन दूसरे दिन प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद की अध्यक्षता में राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। सम्मेलन मे संघ के प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश करवाएंगे साथ ही सरकारी स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रखने का संकल्प लिया। प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा कि हम सभी मिलकर राज्य सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के बच्चो को मिलनी वाली योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करवाएंगे।सभी मिलकर जो विद्यार्थी गरीब है उसकी सहायता भी संघ के माध्यम से की जायेगी। प्रदेशाध्यक्ष सलावद ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपके जिले में जल्द से जल्द जिला एवं ब्लॉकों की कार्यकारिणीयों गठन करे एवं शिक्षक हितों के लिए कार्य करे। सम्मेलन में संघ का वार्षिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। महामंत्री शिवकरण सिंह ने बताया कि संघ की ओर से 21 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया जिसको राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिससे मुख्य मांगे जिनमे नागौर एवं झुंझुनूं जिले में विधानसभा उपचुनाव आचार संहिता के कारण तबादले नहीं किए इसलिए अब किए जाएं, राज्य कर्मचारियों के केंद्र के अनुरूप 5 प्रतिशत डीए देने, स्कूल प्राध्यापक भर्ती परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने एवं पुरानी पेंशन लागू करने,अनिवार्य विषयो के पद स्वकृत करने,विज्ञान संकाय खोलने ,शिक्षकों को बीएलओ नहीं लगाने,अंतर मंडल ट्रांसपर पर वरिष्ठता का विलोपन नहीं हो, प्रबोधक की वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति की जाएं आदि शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद,प्रदेश सभाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,महामंत्री शिवकरण,प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि पाकड़,प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री काशीराम सारस्वत,प्रदेश मंत्री मोहनलाल मीणा,प्रदेश सचिव मंशाराम खिजुरी,प्रदेश महिला मंत्री निर्मल कंवर,बीकानेर जिलाध्यक्ष शिवराज,श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष वनीत नारांग, जिला मंत्री बृजमोहन मीणा,जिला उपाध्यक्ष लवकेश बंसल,पाली जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार,बीकानेर जिला मंत्री श्यामसुंदर बिश्नोई, संगठन मंत्री भावना मक्कड़,महिला मंत्री शालिनी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खंडार राजकमल मीणा,जिला प्रवक्ता रामनरेश,प्रधानाचार्य रमेश अरोड़ा,झालावाड़ जिलाध्यक्ष मोहनलाल बासनबाल,नागौर जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,पांचू ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल मीणा, नोखा ब्लॉक अर्जुनसिंह राठौड़,श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश कुमार,कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह,जयसिंह प्रतिहार,राजेन्द्र कुमार,जिला महामंत्री सवाईमाधोपुर रामकिशन मीणा,जयपाल सोनी, मुकेश जेवरिया,राजेंद्रसिंह, लक्ष्मण सांखला, ज्ञानचंद यादव, बाबूलाल चौधरी,ममता सिंह, लीलावती खत्री,महेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...