सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान शिक्षक संघ(अम्बेडकर) का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन 6 व 7 दिसम्बर 2019 को राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रीमान टीकाराम जुली श्रम राज्य मंत्री राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में सपंन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व। केंद्रीय मंत्री श्रीमान भँवर जीतेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है समाज को सही मार्गदर्शन करते हुए संस्कारित व व्यवहारिक कर देश के भावी भारत का भविष्य तैयार करें ।।अध्यक्षता करते हुए श्री टीकाराम जुली ने कहा कि सरकार छात्र व शिक्षक हितों का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी जायज मांगों को पूरा करवाई जाएगी । पाठ्यक्रम को तकनीकी व व्यावसायिक रोजगारपरक बनाया जाए । नई शिक्षा नीति में शिक्षकों से गैर शैक्षिणिक कार्यों से मुक्त हो । खाजूवाला विधायक श्रीमान गोविंदराम मेघवाल ने कहा आज बाबा साहब का निर्वाण दिवस पर श्रधांजलि देते हुए अपनो बात शुरु करता है । आज शिक्षकों के कंधों पर देश मे नवनिर्माण का भार है शिक्षक समाज के अन्तिम छोर तक शिक्षा की क्रांति समाज मे परिवर्तन का काम करें । बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले उससे देश अंधविश्वास से दूर हटकर आर्थिक विकास मजबूत रूप से किया जावें।
प्रदेशाध्यक्ष केशव भाई कच्छावा ने शिक्षको की जायज मांगों को पुरा करें ।
प्रांतीय महामन्त्री मोडाराम करेला ने दश सूत्री ज्ञापन के बारे बताया
1 नवीन पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन बहाल किया जावें
2 केंद्र सरकार की तरह 5 प्रतिशत डी ए दिया जावें
3 सभी विभागों मे रोषटर रजिस्टर का संधारण करवाया जाए।
4 स्थानान्तरण की स्थायी नीति बनाई जाए।
5 शिक्षकों को गैर शैक्षिणिक कार्यं से मुक्त किया जावे
6 अंतर मण्डल से तबादले पर वरिष्ठता विलोपन न किया जावे।
7 अंग्रजी माध्यम के विद्यालय ब्लॉक स्तर पे खोले जाए ।
8 काउसंलिंग में रोषटर लागू किया जावें ।
9
प्रबोधकों को वरिष्ठता का लाभ देकर पदोन्नति से वरिष्ठ प्रबोधक बनाया जाए।
10 पैराटीचर्स व अन्य संविदा कर्मियों को स्थाई किया जावें ।
बीकानेर जिलाध्यक्ष रोहिताश कांटिया जिला मंत्री चुनीलाल इनानिया, भगवान सहाय मीणा , सोहनलाल गोयल, रत्नलाल जीनगर दीनदयाल जनागल, भवानी शंकर लीलर,सावन खा, प्रेमप्रकाश मीणा, आदि।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...