सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान के नागौर में बर्फ की चादर बिछी, बारिश के साथ ओले गिरे
नागौर (साभार हिस)। जिले में गुरुवार को मौसम में
अचानक आए बदलाव के कारण कई गांवों में तेज
बारिश के साथ जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई है। करीब एक घंटे
तक चली ओलावृष्टि से खेतों में बर्फ की सफेद चादर
बिछ गई। ओलावृष्टि के कारण काफी सं-
या में पक्षी भी
मारे गए बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ओलावृष्टि
नागौर और इसके जायल इलाके में हुई. दोपहर में यहां
अचानक मौसम ने पलटा खाया और बारिश शुरू हो
गईबारिश के साथ ही इलाके में ओले गिरने शुरू हो गए।
ओलो स्पीड इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वहां ओलों
की चादर बिछ गई। नागौर के आसपास जहां गंठिलासर,
सथेरण और पाडाण सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों
ओले गिरे, वहीं जायल इलाके के तवरां सहित कई गांवों
में जोरदार ओले गिरे इनमें सथेरण, गंठिलासर और तंवरा
में काफी बड़े आकार के ओले गिरे है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...