सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
हैंड एंब्रायडरी कार्यशाला का शुभारंभ
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हैंड एंब्रायडरी कार्यशाला का शुभारंभ
बीकानेर। विकास आयुक्त हस्तशिल्प (भारत सरकार) के सहयोग से ईपीसीएच के
तत्वावधान में 5 महीने के इंटीग्रेटेड डिजाइन एण्ड टेक्निकल डवलपमेंट प्रोजेक्ट के
अधीन डीटीयू स्कीम के अन्तर्गत (हैंड एंब्रायडरी क्राफ्ट) कार्यशाला का शुभारंभ
बीकानेर में हुआ। हस्तशिल्प सेवा केन्द्र जोधपुर के सहायक निदेशक किरण वीएन,
ईपीसीएच के रीजनल हैड दीपेश कुमार शर्मा, अमित भार्गव, डिजाइनर सृष्टि यादव
एवं मास्टर क्रा ट सुरेश गोयल ने हस्तशिल्पियों को संबोधित किया एवं उनका
मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में 40 अजा हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
मार्केट सर्वे भी किया जाएगा एवं 25 नए प्रोटोटाइप बनाए जाएंगें।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...