सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिक्षा निदेशक का किया भव्य स्वागत
भारत स्काउट गाइड गतिविधियों की दी जानकारी
बीकानेर । राजस्थान
राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल
मुख्यालय में निदेशक माध्यमिक शिक्षा
बीकानेर हेमन्त गुप्ता के आगमन पर
उनका भव्य स्वागत किया गया। मण्डल
चीफ कमिश्नर डां विजयशंकर आचार्य
ने स्कार्फ पहनाकर अभिनन्दन किया।
मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने स्मृति
चिन्ह भेंट किया। सहायक राज्य संगठन
आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने सत्र
2018-19 एवं 2019 की उपलब्धियों
की स्मारिका प्रस्तुत करते हुए आगामी
गतिविधियों की जानकारी दी। मण्डल
चीफ कमिश्नर डॉ विजयशंकर आचार्य
ने बीकानेर स्काउटिंग की वर्तमान
गतिविधियों की जानकारी देते हुए
अवगत कराया कि बीकानेर स्काउटिंग
के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता
है। बीकानेर के मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र
पर मण्डल से लेकर राष्ट्र स्तर पर अनेकों
शिविरों एवं शिक्षा विभाग की अनेकों
गतिविधियों का आयोजन किया जाता है
जिसमें हजारों युवा लाभान्वित होते है।
साथ ही नव बर में सरदारशहर में
आयोजित 4000 स्काउट गाइड की
मिनी ज बूरी की जानकारी एवं प्रतिवेदन
प्रस्तुत किया। निदेशक हिमांशु गुप्ता ने
स्काउट गाइड गतिविधियों के सुचारू
संचालन में हर संभव सहयोग की बात
कही। इस अवसर पर सी. ओ स्काउट
जसवन्तसिंह राजपुरोहित, स्थानीय
संघ गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर
जोशी, स्थानीय संघ बीकानेर सचिव
बृजमोहन पुरोहित, सहायक लीडर ट्रेनर
घनश्याम स्वामी, स्काउटर सुरेन्द्र
विजय, विजयकृष्ण शर्मा, लिपिक
ओमप्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता आदि
उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...