सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिक्षक ने स्कूल में 12 बच्चों से कुकर्म किया, गिरफ्तार, बीकानेर निवासी परिवार का है आरोपी
साभार युगपक्ष ■ एजेंसी के साथ ब्यूरो
झुंझुनूं (हिस)। जिले में स्थित एक
सरकारी स्कूल में पढऩे वाले 12 बच्चों के
साथ इसी स्कूल के एक शिक्षक ने कुकर्म
किया। दुस्साहस ऐसा कि जब इन बच्चों में
से किसी ने शिकायत पेटी में अपनी पीड़ा
डाली तो उसे भी छेड़छाड़ कर गायब कर
दिया। मामला खुलने पर स्कूल के प्रिंसिपल
की ओर से शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को
गिर तार भी कर लिया है। बुधवार को उसे दो
दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। जिला
मु-
यालय के निकट दोरासर में स्थित यह
स्कूल सरकारी है। यहां बच्चे हॉस्टल में रहते
हैं। डीएसपी ज्ञान प्रकाश चौधरी ने बताया कि
स्कूल के प्रिंसिपल ने 7 दिसंबर को रिपोर्ट
देकर बताया कि स्कूल में शिक्षक रविंद्र सिंह
ने बच्चों के साथ कुकर्म किया। करीब 12
बच्चों के साथ ऐसा करने की बात सामने
आई है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को
गिर तार कर लिया गया है। मामले की
जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी गई
है। समिति ने इन बच्चों से जानकारी ली।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सदर थानाधिकारी
भंवरलाल कुमावत भी मौके पर पहुंचे।
पूछताछ में 12 बच्चों ने इस शिक्षक पर बुरा
काम करने का आरोप लगाया। ये काम वह
पिछले करीब छह माह से कर रहा था। अभिभावकों के साथ बैठक की तो
फूटा बच्चों का दर्द यह बात सामने आने के बाद स्कूल
में एक समिति बनाई गई। इस समिति ने
बच्चों की काउंसलिंग की, लेकिन बच्चे कुछ
भी नहीं बोल सके। इसके बाद स्कूल में
कॉर्पल पनिसमेंट मॉनिटरिंग कमेटी
(सीपीएमसी) की बैठक हुई। इस बैठक में
अभिभावक भी शामिल होते हैं। बैठक में
बच्चों ने अपनी बात बताई। इसके बाद
प्रिंसिपल ने मामला दर्ज करवाया।
बच्चों ने लिखकर बताई आपबीती
मामला बाल कल्याण समिति के पास
पहुंचा। समिति की टीम स्कूल में पहुंची।
समिति के सामने बच्चों ने कहा कि हम
बोलकर नहीं बात सकते। उन्होंने पूरी आप
बीती लिखकर दी है। अब समिति इस सभी
की जांच करेगी। प्रिंसिपल रिपोर्ट के आधार
पर हमने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर
लिया है। उसे गिर तार कर लिया गया है।
बीकानेर का रहने वाला है
आरोपी शिक्षक
मामले की जांच कर रहे झुंझुनूं
एससी/एसटी सेल के प्रभारी डीएसपी
ज्ञानसिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक झुंझुनूं
के ही जयपहाड़ी का रहने वाला है। उसका
परिवार बीकानेर में रहता है और उसकी पत्नी
भी बीकानेर में ही शिक्षिका है। आरोपी शिक्षक
वर्तमान में दोरासर गांव स्थित स्कूल कैंपस में
ही रहता है और यहीं पर उसने बच्चों के साथ
इस वारदात को अंजाम दिया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...