सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । यूएस
एकेडमी व राजश्री कला मंदिर द्वारा मुंशी
प्रेमचंद की कहानी 'सुभागी के नाट्य रूपांतरण का मंचन
टाऊन हॉल में वरिष्ठ रंगकर्मी दयानंद
शर्मा के निर्देशन में किया गया। दयानंद
शर्मा द्वारा नाट्य रुपान्तरित इस नाटक
के माध्यम से बचपन में बाल विधवा
हुई सुभागी के जीवन संघर्ष को
दिखलाया गया। बेटे के मुकाबले बेटी
की महत्ता को पुरजोर तरीके से रेखांकित
किया गया। सुमधुर संगीत व कसावट
भरे निर्देशन और कलाकारों के दमदार
अभिनय से दर्शक भाव विभोर हो गए।
करीब डेढ घंटे की प्रस्तुति के दौरान
अनेक दृश्यों पर पात्रों की पीड़ा महसूस
करते हुए अनेक दर्शक अपने आंसू नहीं
रोक पाए। सुभागी की केन्द्रीय भूमिका में
रेशु माथुर ने अपने किरदार को
संवेदनशीलता के साथ अभिनीत किया।
संतोष गौड, डॉ दिनेश गौड, अविक
गोस्वामी, मीनू गौड, जयपाल सिंह
भाटी, पूनम चौधरी,रोहित सिंह, साहिल
चौहान, भावना नायक, भावना नाई,
तपस्या कंवर, विमल ने अपने अभिनय
से दर्शकों को प्रभावित किया। मंच
पाश्र्व में संगीत सोनू मेहरा, प्रकाश जय
खत्री, वेशभूषा-रुपसज्जा संगीता शर्मा,
सेट साहिल, सोनू, प्रस्तुति प्रभारी तरुण
गौड थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...