सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के खुलने का समय किया निर्धारित
जयपुर 18 दिसंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि प्रदेश की सभी उचित मूल्य की दुकानों के लिए आगामी जनवरी माह 2020 से उपभोक्ता पखवाड़ा एक से 15 तारीख तक के बीच रहेगा। प्रदेश में सभी उचित मूल्य की दुकानें उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान प्रातः 9ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक खुली रहेंगी।
श्री मीणा ने बताया कि प्रदेश में आगामी जनवरी माह से उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान उचित मूल्य की दुकानों का खुलने का समय प्रातः 9ः00 से शाम 5ः00 बजे तक रहेगा। महीने के अन्य दिवसों में अप्रैल से सितंबर माह के दौरान प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक एवं अक्टूबर से मार्च माह के दौरान प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक उचित मूल्य की दुकान खुली रहेंगी।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान किसी प्रकार का अवकाश नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि महीने के अन्य दिवसों में साप्ताहिक अवकाश का दिन निर्धारण करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया है तथा खाद्य मंत्री ने बताया कि उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान पात्र उपभोक्ताओं को राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान वंचित रहे परिवारों को भी माह के अंतिम दिन तक उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...