सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान हाईकोर्टः चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क क्लासेज प्रारम्भ
बीकानेर, 14 दिसम्बर। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लगभग 3 हजार 500 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु ए टू जेड समस्या समाधान समिति द्वारा मुरलीधर व्यास काॅलोनी के गीता आश्रम में निःशुल्क गाइडेंस क्लासेज प्रारम्भ की गई है। समिति अध्यक्ष गौरव किराडू ने बताया कि दोपहर 2 बजे से सायं 5ः30 बजे तक आयोजित होने वाली क्लासेज में हिंदी, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान की कक्षाएं विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा ली जा रही है। इच्छुक युवा 17 दिसम्बर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं को कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसकी शुरूआत गीता जयंती को हुई। एक माह की अवधि में सहायक कर्मचारी परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम निःशुल्क करवाया जाएगा। शीघ्र ही प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवा, लेखा एवं विधि सेवा, राजस्व सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं लगाई जाएंगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...