सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रेलवे मैदान में जैन व ब्राह्मण स्वर्णकार की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
बीकानेर, 14 दिसम्बर। जे.बी.सी.एल. क्रिकेट लीग 2019 के तहत ब्राह्मण स्वर्णकार व जैन समाज क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शनिवार को रेलवे मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिताएं 21 दिसम्बर तक चलेगी।
आयोजन से जुड़े सुमित कोचर ने बताया कि मुख्य अतिथि सूरज रतन सोनी, भंवर लाल सोनी एवं राजेश भंडारी थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सद्भाव के साथ खेलने की मंगलकामना करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रथम मुकाबला बीकानेर बुल्स व जय विशाला टीम के बीच हुआ। बीकानेर बुल्स ने टाॅस जीतकर 180 रन का लक्ष्य दिया और आसानी से 48 रनों से जीत हासिल कर। मैन आॅफ द मैच का यश सेठिया को और गेम चैन्जर्स का जिनेश सेठिया को खिताब मिला। दूसरा मुकाबला स्टॅार इलेवन और धरनीधर राइजिंग स्टाॅर के बीच हुआ। स्टाॅर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...