सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा में 30 बच्चों ने भाग्य आजमाया
बीकानेर। भारतीय सिंधु सभा और एनसीपीएसएल के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसम्बर को आर्य समाज स्कूल रथखाना में सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा आयोजित की गई । सिंधी मास्टर सुरेश केशवानी ने बताया कि परीक्षा में कुल 30 परीक्षार्थियों ने अपना भाग्य आजमाया है।
इस परीक्षा की तैयारी अगस्त माह से शुरू कर दी गई थी और पंजीयन 31 विद्यार्थियों का था। सिंधी साहित्यकार मोहन थानवी एवं संत लीलाशाह नगर के अध्यक्ष किशोर मोत्यानी ने अवलोकन कर परीक्षार्थियों की हौसला अफजाई की । परीक्षा संयोजक किशन सदारंगानी, पर्यवेक्षक हासानंद मंघवानी, मानसिंह मामनानी ने गतिविधियों का निरीक्षण व परीक्षा कक्षों का अवलोकन किया । टीचर नीता व सुपरवाइजर अनिल डेंबला तथा वीक्षक बबीता और ज्योति ने परीक्षा संपन्न करवाई। भारतीय सिन्धु सभा बीकानेर संभाग संरक्षक श्याम आहूजा ने बताया कि परिणाम शीघ्र घोषित होगा तत्पश्चात सफलता हासिल करने वाले बच्चों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा ।
-✍️ - हासानन्द मंघवानी, प्रभारी
भारतीय सिन्धु सभा बीकानेर संभाग
हाईलाइट
15.12.19 को बीकानेर के इतिहास में पहली बार सिन्धी सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा आर्य समाज स्कूल केंद्र पर आयोजित हुई।
3 महीनों की मेहनत व 100 घण्टे के अध्ययन के बाद आज परीक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
केंद्र में मातृशक्ति कांता वाधवानी , हरदेवी ग्वालानी, भारती ग्वालानी , कांता आहूजा, निधिशा देवनानी, दीपा खेसवानी, गीता रेवानी इत्यादि माताओ ने उत्साह दिखाया।
LIC प्रबन्धक दिलीप मनसुखानी सबसे सीनियर व गिरीश देवनानी सबसे छोटे परीक्षार्थी थे।
वीक्षक के रूप मे बबिता तुलस्यानी, ज्योति देवनानी ने अपनी सेवाएं दी।
NCPSL व भारतीय सिंधु सभा के द्वारा नवाचारों की समाज के प्रबुद्ध जनों मानसिंह मामनानी, किशन सदारंगानी, हासानन्द मंघवानी, अनिल डेम्बला , मोहन थानवी, किशोर मोत्यानी ने सराहना की।
किशन आहूजा🙏
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...