सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर / 14,_12_2019 / पंचायतीराज चुनाव 2020 की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय तैयारी बैठक संभाग मुख्यालय बीकानेर स्थित *किसान भवन* में पंचायतराज चुनाव के संभाग प्रभारी व जयपुर सांसद रामचरण बोहरा की अध्यक्षता में कल दिनांक 15 दिसम्बर 2019 को सुबह 11 बजे आयोजित होगी । जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात व नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि बैठक में बीकानेर संभाग के सांसद / पूर्व सांसद, विधायक / पूर्व विधायक, राष्ट्रीय / प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चाे के राष्ट्रीय / प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान / पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान जिला महामंत्री, पंचायत समिति प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2018 प्रत्याशी, सदस्यता संयोजक, जिला प्रमुख / प्रधान से ऊपर के स्तर के कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगें ।
तीन सत्रों में आयोजित होने वाली बैठक में पंचायत राज चुनाव की कार्य योजना एवं रणनीति पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
ततपश्चात जिलावार बैठके आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा होगी ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...