सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हजयात्रा 2020 की ऑनलाइन आवेदन तिथि 23 दिसम्बर तक बढ़ाई- नोगजा पीर दरगाह में आवेदन की सुविधा जारी
बीकानेर 17 दिसम्बर । हज यात्रा 2020 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 दिसम्बर 2019 की गयी है । राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 महमूद अली से सूचना मिलने पर बीकानेर हज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नोगजा पीर दरगाह स्थित सोसायटी कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन सुविधा जारी है ।
सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पंवार ने बताया कि हज यात्रा 2020 में आवेदन नही कर सके आवेदक सोसायटी कार्यालय में सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि कार्यालय में मोहम्मद इक़बाल चौहान, बुलाकी खान समेजा, सैयद अख्तर अली, मास्टर मोहम्मद अली, इरशाद भाटी सहित सदस्य हज यात्रियों के ऑनलाइन आवेदन में सक्रिय कार्य कर रहे हैं । सोसायटी के सदर हाजी मोहमद हुसैन पंवार ने बताया कि आवेदक निर्धारित दस्तावेज लेकर आये ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...