सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्व से शिखर तक कार्यशाला सम्पन्न, बालिकाओं को हेलमेट किए वितरित
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यशाला 'स्व से शिखर तकÓ का आयोजन मंगलवार को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में मुनिश्री सुमति कुमारजी के सान्निध्य में हुआ। महिला मंडल ने मंगलाचरण द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुनिश्री देवार्य ने कहा कि शिखर तक पहुंचने का सबसे पहला नियम साहसी महिलाओं को कमजोर न समझें जो भी महिलाएं आगे बढ़ी हैं उनमें साहस बहुत होता है। साध्वीश्री दीपाजी का उदाहरण देते हुए उनके शौर्य और पराक्रम को ऐतिहासिक बताया। मुनिश्री ने कहा कि दूसरा नियम हमें नकारात्मक भावों से दूर रहना चाहिए और हमेशा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमें सफलता दिलाता है। तीसरा नियम है स्वाध्याय। तत्व ज्ञान की शिक्षा ज्यादा से ज्यादा बहिनें लें।
मुनिश्री सुमतिकुमारजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मा ही परमात्मा है। आत्मा को समझें तथा जीवन में कोई लक्ष्य अवश्य रखें तभी जीवन की सार्थकता रहेगी। ईष्या का भाव हटाएं और त्याग की भावना रखें। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि कार्यक्रम में कन्या सुरक्षा योजना के तहत कन्या मंडल को महिला मंडल की बहनों द्वारा हेलमेट वितरित किया गया। करीब 200 जनों की उपस्थिति रही। उपस्थितजनों का आभार मंत्री कविता चौपड़ा ने जताया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...