सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सदभाव के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर मेलार्थियों की सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सेवादारो को आगामी शनिवार को सम्मानित किया जाएगा ।
भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि रामदेवरा में दर्शनार्थियों की सेवा के लिए सैकड़ों लोगों ने निशुल्क लंगर एवं पेयजल व्यवस्था में सहयोग कर मेले के अवसर पर सेवाएँ देने वाले लोगों को " सेवा का सम्मान " अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा । सम्मानित होने वाले सेवादारो में बीकानेर सहित रामदेवरा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, रावलामंडी, घड़साना, जैसलमेर सहित अनेक सेवादार उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण करेंगे ।
भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के व्यवस्थापक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया कि 9 नवम्बर, शनिवार को शाम 6बजे स्थानीय ब्रह्म बगीचा , नत्थूसर बास नया शहर थाने के पीछे होने वाले सेवा का सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के ऊर्जा एवं जनस्वास्थय मंत्री डॉ बी डी कल्ला होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी करेंगे तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज सेवी राजेश चूरा, पुजारी बाबा, शिव सत्यनाथ जी महाराज होंगे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...