सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
विधिक सेवा सप्ताह : आधार कार्ड शिविर लगाया
विधिक सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय परिसर में आमजन के लिए लगाया गया आधार कार्ड शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के पांचवे दिन कार्यालय में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आमजन के लिए आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया। ओम प्रकाश नायक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि न्यायिक अधिकारीगण राहुल चौधरी, नवदीप व निधि बेनीवाल तथा अधिवक्ता मनोज सुरोलिया व गिरधर गोपाल खत्री द्वारा नाल्सा ( बच्चों का मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना) 2015, व नाल्सा (आदिवासियों के अधिकारों लिये विधिक सेवाए योजना) 2015 के तहत रा.आदर्श उ.मा.वि, गंगाशहर, बीकानेर में शिविर आयोजित किया गया तथा इसके अतिरिक्त अपराधी परिवीक्षा अधि., अभियुक्तों के अधिकारों, प्ली-बार्गेनिंग, जमानत , निःशुल्क विधिक सहायता तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गयी ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...