सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महाआरती और दीपदान से जगमगा उठा कपिल सरोवर, बुधवार को जागेरी धाम में मृगला स्नान होगा
कपिल सरोवर में शाम 6 बजे महाआरती 1 घंटे तक के पंडितों के वेद मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया । जिला कलेक्टर ने विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक किया । कपिल सरोवर के 52 घाटों सहित पूरा परिक्रमा मार्ग , 12 महादेव मंदिर कपिल उद्यान पंच मंदिर, गंगा मैया मंदिर सहित विभिन्न घाटों पर दीपदान कर घाट को सजाया गया । इस महाआरती के पर्व पर रोबीला ग्रुप, राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी , जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम , उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर , राजस्व तहसीलदार हनुमान दान देवल, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी , कोलायत सरपंच देवीसिंह रावलोत, उपसरपंच कैलाशी देवी पुरोहित, कोलायत पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह भाटी , श्रीमहंत सोमगिरी महाराज , न्यायाधीश नवनीत अग्रवाल और महाआरती मुख्य समन्वयक राजेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे । इस महाआरती व दीपदान के साथ पांच दिवसीय मेले का समापन हो गया । बुधवार को जागेरी धाम में मृगला स्नान होगा ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...