सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महावीर रांका युवा गौरव अलंकरण से सम्मानित
बैंगलोर में महाश्रमणजी ने दिया आशीर्वाद
बीकानेर। पात्र व्यक्ति का सम्मान समाज को श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करता है। युवाओं का कर्तव्य है कि वे समाज में धर्म व संस्कारों की नींव को मजबूत रखें। आध्यात्मिकता से ही सभी समस्याओं का निराकरण संभव है। यह विचार शनिवार को तेरापंथ धर्म संघ के आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बैंगलोर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। बीकानेर तेरापंथ युवक परिषद के धर्मेन्द्र डाकलिया ने बताया कि बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका को उक्त आयोजन में आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में युवा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। डाकलिया ने बताया कि रांका को समाज व धर्म के प्रति कर्तव्यपरायणता व श्रद्धानिष्ठता के लिए उन्हें इस उच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया ने कहा कि रांका की उपलब्धियां युवाओं के लिए एक मिसाल है। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने सम्मानित होने पर संघ का आभार जताते हुए गुरुदेव से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हीरालाल मालू, सूरज देवी रांका, ममता रांका, पवन महनोत, गणेश बोथरा, आसकरण बोथरा आदि उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...