सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सारांश
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर फ़ैसला सुना दिया है.
-विवादित जमीन राम लला की।
- सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर निर्माण के नियम बनाने के लिए केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाए।
- सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने कहा सूट नंबर 4 सुन्नी वक्फ बोर्ड को वैकल्पिक जमीन देना जरूरी है। 5 एकड़ जमीन मिलेगी।
- हाईकोर्ट ने तीन पक्षकार मानें, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दो पक्षकार माने।
- चबूतरा-सीता रसोई से मंदिर होने की पुष्टि होती है।
- निर्मोही अखाड़े को हाईकोर्ट से हिस्सा मिला था, उसे खारिज कर दिया गया।
- कोर्ट ने मानाः नमाज पढ़ने और हिंदू पूजा के भी सबूत मिले।
- सु्प्रीम कोर्ट- 1856 से पहले हिंदु भी अंदर पूजा करते थे, रोकने पर बाहर चबूतरे पर पूजा करने लगे।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहाः अंदरुनी हिस्सों में मुस्लिमों की नमाज बंद होने का कोई सबूत नहीं मिला है। अंग्रेजों ने रैलिंग बनाकर हिंदु-मुस्लिम को अलग किया।
- निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज कर दिया है, अखाड़ा यहां सेवा करना चाहता था।
- राम लला को लिमिटेशन के अंदर माना जाएगा।
- एएसआई की खुदाई में जो चीजें निकलीं है, उसे सुप्रीम कोर्ट ने सबूत मांगा।
- हाईकोर्ट के आदेश में एएसआई ने किया था खुदाई का काम।
- कोर्ट ने कहा कि मस्जिद खाली जगह पर नहीं बनी थी। बाबरी मस्जिद के नीचे विशाल रचना थी, जिसे खारिज नहीं किया जा सकता है। ये कलाकृतियां इस्लामिक रचना नहीं हैं।
- विवादित ढांचे में पुराने पत्थरों का इस्तेमाल किया गया।
- एएसआई ये साबित नहीं कर पाया कि मंदिर तोड़कर ही मस्जिद बनाई गई
👇
अदालत ने बाबरी मस्जिद के गुंबद की जगह हिन्दू पक्ष को देने का फ़ैसला किया है.
जस्सिट रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने 40 दिनों तक इस पर सुनवाई की थी. पाँच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से फ़ैसला सुनाया.
जस्टिस रंजन गोगोई ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शीर्ष के अधिकारियों को बुलाकर मुलाक़ात की थी और फ़ैसले के दिन क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निर्देश दिया था. अयोध्या में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती
उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.
===.मीडिया की खबरों से ===
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...