सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*मेयर बनने के लिये महिलाओं में उत्साह*
बीकानेर। नगर निगम बीकानेर में महापौर पद इस बार सामान्य महिला के आरक्षित होने के कारण चुनावी मैदान में महिलाओं की जबरदस्त भरमार है। नामांकन दाखिलें के बाद अब सबकी नजरें महिलाओं पर हैं। कौन प्रमुख महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिनका महापौर पद को लेकर दावा मजबूर हो सकता है, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे है। महापौर पद के लिये भाजपा और कांग्रेस कई दिग्गजों ने अपनी बीवीयों को मैदान में उतार दिया है। महापौर पद के लिये फिलहाल जिन महिला उम्मीदवारों के नाम सुर्खियों मे आये है उनमें वार्ड नंबर2 से सुधा आचार्य,वार्ड नंबर 21 से भावना सारस्वत, वार्ड नंबर 37 से लक्ष्मी कंवर हाड़ला,वार्ड नंबर 47 से सुमन छाजेड़,वार्ड नंबर 50 से प्रमिला गौतम,वार्ड नंबर 63 से डॉ.मीना आसोपा,वार्ड नंबर 73 से आरती आचार्य के नाम प्रमुखता पर सामने आये है। वहीं कांग्रेसी खेमें में वार्ड नंंबर 11 से रेणू कंवर,वार्ड नंबर 25 से वसीम खिलजी,वार्ड नंबर 28 से पुष्पा सेठिया,वार्ड नंबर 32 से अंजना खत्री,वार्ड नंबर 47 से सविता जोशी,वार्ड नंबर 63 से नुसरत आरा के नाम सामने आये है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...