सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 6 नवम्बर 2019
श्रीमती राधा देवी सेवग का कल्याण फाउंडेशन ने किया शतायु सम्मान
बीकानेर6 नवम्बर-सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीकानेर मूल की निवासी 94 वर्षीय श्रीमति राधा देवी सेवग का शतायु सम्मान किया गया|
कल्याण फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने बताया कि श्रीमती राधा देवी सेवग ने तत्कालीन समय में महिला शसक्तीकरण के लिए और आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य किया| कामिनी भोजक ने कहा कि ऐसी महान शख्सियत का सम्मान करके आज संस्था स्वयं गर्व की अनुभूति कर रहि है कि महिला सशकितकर्ण की तरफ राधा देवी ने तब कार्य शुरू कर दिया जब महिलाओ को घर से बाहर आने की आज़ादी नही थी
फांउडेशन के सचिव आर.के.शर्मा ने राधा देवी सेवग का कार्य आज की महिलाओं और महिला शक्ति के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं के लिए नजीर है|
शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि राधा देवी सेवग ने अपने जीवन काल मे सेकड़ो महिलाओं को ना सिर्फ घर से बाहर निकाल का उनको ताकतवर बनाया बल्कि उनको कमाना सीखा कर आत्मनिर्भर बनाया
राधा देवी सेवग का माल्यार्पण कर, शाल, श्रीफल, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया
राधा देवी सेवग का शतायु सम्मान करने वालो में वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गादत्त भोजक, गोपालकृष्ण भोजक, राजस्थान प्रांतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा कोषाध्यक्ष गिरधर पंडित शर्मा, पुरषोत्तम सेवग,शिवशंकर शर्मा, श्रीमती सुमन, दीपक श्रीमती अमरा सहित गणमान्य जन मौजूद थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...