सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जिला कलक्टर ने टेले प्रेजेन्स रूम का किया निरीक्षण
बीकानेर, 07 नवम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने गुरुवार को सिंचित क्षेत्र विकास विभाग परिसर में स्थापित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम को देखा और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराना भी साथ थे।
जिला कलक्टर ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा स्थापित विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष (टेले प्रेजेन्स रूम) जिनमें सिस्को कम्पनी के नेटवर्क सिस्टम का उपयोग करते हुए हाई एण्ड रेजोल्यूशन कैमरा एण्ड साउण्ड क्वालिटी का उपयोग हुआ है, का अवलोकन किया। इस सिस्टम में सामान्य विडियों कान्फ्रेस से उच्च तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें दूर बैठा व्यक्ति आपके सामने बैठा प्रतीत होता है। राजस्थान के सभी सम्भाग मुख्यालयों पर यह स्थापित किए गए है तथा इसके द्वारा जिला स्तर तक अथवा ब्लॉक स्तर तक विडियों कान्फ्रेस सिंस्टम के साथ सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...