सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्रीकोलायत । महा आरती व दीपदान से जगमगा उठा कपिल सरोवर पांच दिवसीय मेला हुआ समापन
भगवान विष्णु के पंचम अवतार कपिल मुनि की तपोस्थली श्रीकोलायत के पांच दिवसीय पर्व स्नान के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा को लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंगलवार को अल सुबह 4 बजे तीर्थ आस्था की डुबकी लगाकर कपिल मुनि मंदिर सहित परिसर स्थित विभिन्न देवी मंदिरों में पूजन अर्चन दर्शन करने के पश्चात भिक्षुओं को दान कर पुण्य कमाया । यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। मंगलवार को प्रातः 4 बजे से पहले ही चल रही ठंडी हवा के बावजूद ठंडक पर आस्था भारी पड़ी ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...