सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में रेलवे के संयोजन में हाई-वे पर दौड़ेंगी सैकड़ों साइकिलें
24वीं राष्ट्रीय साईक्लिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 नवंबर को
- मोहन थानवी
बीकानेर । साईक्लिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान एवं रेलवे के संयोजन में 24वीं नेशनल (सीनियर, जूनियर एंड सब जूनियर) रोड साईक्लिंग चैम्पियनशिपक का आयोजन 13 नवंबर से 16 नवंबर 2019 तक हाईवे-15 नाल एयरपोर्ट चौराहा, बीकानेर में होगा। बीकानेर मंडल खेलकूद संघ के संचालन में होने वाले इस नेशनल आयोजन का उद्घाटन समारोह 12 नवंबर को शाम चार बजे स्काईवर्ल्ड नाल में आयोजित होगा। विभिन्न राज्यों की कुल 30 टीमों के 776 साईक्लिस्ट भाग लेने 11 नवंबर से बीकानेर पहुंचना आरंभ होंगे। इनमें राजस्थान एवं बीकानेर के साईक्लिस्ट भी शामिल हैं। रेलवे से कुल 22 साईक्लिस्ट प्रतिभागी हैं। यह जानकारी देते हुए डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुल 30 टीमों के साईक्लिस्ट इस चैम्पियनशिप में करीब सात विभिन्न इवेंट्स में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप हासिल कर सकेंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को अपने-अपने आयुवर्ग के तहत सिंगल एवं टीम के साथ 10 किमी से लेकर 150 किमी तक के अलग-अलग वर्ग की स्पर्धाओं को जीतना होगा। बीकानेर आ रहे साईक्लिस्ट्स के आवास एवं भोजन की व्यवस्था स्काईवर्ल्ड, माहेश्वरी छात्रावास एवं अन्य स्थानों पर की गई है। सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है। बीकानेर मंडल पर हो रहे इस बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सहित संबंधित विभाग व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा - महला
एडीआरएम सुनील कुमार महला ने कहा कि राष्टीय स्तरीय खेल आयोजन से बीकानेर की स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तो मिलेगा ही, स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। बीकानेर में साईक्लिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए यह 24 वीं राष्ट्रीय रोड साईक्लिंग चैम्पियनशिप होना ही अपने आप में मान बढ़ाने वाली बात है। इससे पहले करीब 20 वर्ष हुए यहां राष्ट्रीय साईक्लिंग प्रतियोगिता हुई थी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...