सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा 03.11.19 से 09.11.2019 विधिक सेवा सप्ताह का समापन कार्यक्रम
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय) जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के सभागार में विधिक सेवा सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष जिला एवम् सेशन न्यायाधीश राम अवतार सोनी की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीण व पैनल अधिवक्तागण ने अपनी उपस्थित दी।
न्यायिक अधिकारी राहुल चौधरी (किराया अधिकारण) द्वारा न्यायिक अधिकारीगण व पैनल अधिवक्तागण द्वारा पूरे सप्ताह लगाये गये विधिक सिविरों व नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश (अतिरिक्त कार्यभार) राम अवतार सोनी द्वारा 14.12.2019 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निस्तारण कराने हेतु जानकारी प्रदान की तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि विधिक सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता, राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम तथा व्यक्ति के मूलभूत अधिकार व संवैधानिक अधिकार की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।
ओम प्रकाश नायक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (अतिरिक्त कार्यभार) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारी व पैनल अधिवक्तागण को धन्यवाद दिया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...