सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्टीकर फ्लेग का विमोचन, बिक्री अभियान प्रारम्भ, भारत स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस 07 नवम्बर मनाया
स्टीकर फ्लेग का विमोचन, बिक्री अभियान प्रारम्भ
07 नवम्बर बीकानेर। भारत स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस 07 नवम्बर को देशभर में मनाया जाता है इसी क्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के लिये बीकानेर जिले में गुरूवार को स्टीकर फलेग का विमोचन जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बधाई देते हुए कहा कि स्काउट गाइड संस्था समाज सेवा में सर्मपित संस्था है और बालक बालिकाओं के सर्वागीण विकास में सहायक है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को स्कार्फ पहनाकर स्वागत करते हुए मण्डल चीफ कमिश्नर डां विजयश्ांकर आचार्य ने बताया की प्रति स्टीकर फलेग 10 रूपये ब्रिकी की राशि का अंश जिला स्तर से लेकर अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर जाता है। जो विभिन्न आपदाओं के समय और स्काउट गाइड गतिविधियों में व्यय किया जाता है। साथ ही स्काउट गाइड द्वारा स्टीकर फलेग का ब्रिकी अभियान जिला कलेक्टर महोदय की जेब पर फलेग लगाकर किया।
इसी क्रम में स्काउट गाइड द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा को स्टीकर फलेग लगाया गया । श्री शर्मा ने कहा कि भारत स्काउट व गाइड संगठन की पहचान विश्व स्तर पर है जिसमें राजस्थान की स्काउटिंग अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें प्रेषित की।
स्काउट गाइड ने अपने स्टीकर अभियान में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन सुनीता चौधरी़, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए एच गौरी, एसडीएम बीकानेर रिया केजरीवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्रपाल सिंह, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया, अतिरिक्ति निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अशोक सांगवा, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा नूतनबाला कपिला, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माशि सुनील बोडा आदि अधिकारीयों एवं गणमान्य नागरिकों को स्टीकर ब्रिकी किये।
सी ओ स्काउट बीकानेर जसवन्तसिंह राजपुरोहित के अनुसार स्टीकर ब्रिकी का अभियान स्कुलों एवं आम नागरिकों में भी किया जायेगा जो 20 नवम्बर तक चलेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...