सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के T20 प्रीमियर लीग : शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के T20 प्रीमियर लीग किक्रेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शुक्रवार को भी शार्दूल कल्ब मैदान में जारी रहा आयोजन से जुड़े मीडिया प्रभारी युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि पहली पारी में महर्षि गौतम किक्रेट कल्ब कोलासर के साथ माँ चामुण्डा किक्रेट कल्ब भोलासर के बीच खेला गया जिसमें भोलासर टीम विजयी रही दूसरी पारी के मुकाबले में टीम खतरनाक इलेवन के साथ भवानी फोर्स बीठनोक के साथ बडा़ ही रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें खतरनाक इलेवन ने टोस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और मैच जीतकर फाईनल में पहुंच गई जिसमें खतरनाक इलेवन के मैन ऑफ द मैच स्व कैप्टन जयनारायण जोशी के पौत्र जयन्त जोशी रहे तीसरी पारी में फिड्म फाईटर व रोयल चैलेंजर्स के साथ खेला गया जिससे फिड्म फाईटर विजयी रही आयोजन के संयोजक व खतरनाक इलेवन के कप्तान बिरजू उपाध्याय (प्यारे)मेघासर ने बताया कि तीनों टीमों में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने में मुख्य अतिथि जोधपुर से ब्राह्मण महासभा उम्मीदवार सत्यप्रकाश जोशी (सतु जोशी) व प्रधूमन जोशी के साथ विप्र फाउंडेशन महिला अध्यक्ष आशा पारीक छःन्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष डॉ मोहन लाल जाजडा़, सोनल पारीक हरगोपाल उपाध्याय,टी आर पत्रकार, साँवरमल उपाध्याय सीथल, रामकिशन उपाध्याय, मनीष जोशी युवक संघ संभाग अध्यक्ष,नेमीचंद पाणेचा, दिनेश जोशी, राधे रमाणी,महादेव शर्मा, केदार उपाध्याय मेघासर, संख्याओं में समाज बंधु उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...