सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
4अक्टूबर 2019
महात्मा गांधी जी का जीवन देश सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण-यशपाल गहलोत
तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत शहर जिला कांग्रेस ने आयोजित की प्रथम दिन चौपाल पर चर्चा
बीकानेर 4 अक्टूबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वे जयंती वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की इसके तहत आज प्रथम दिन हसनेन चेरिटेबल ट्रस्ट के पीछे वार्ड नंबर तीन में चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम रखा गया जिसमे गांधी जी के जीवन दर्शन पर चर्चा की गई
चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन देश सेवा के लिए सबसे बड़ा उदहारण है देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने का कार्य राष्ट्रपिता ने किया यही नही देश की महिलाओं को अपने अंग ढंकने के लिए वस्त्र उपलब्ध नही थे तो गांधी जी ने अपने सूट बूट सब छोड़कर सिर्फ एक वस्त्र धारण किया यही नही सूत काटकर चरखे से लोगो को अपने लिए वस्त्र तैयार करना सिखाया जो कि एक बड़ी क्रांति के रूप में आगे जाकर स्वरोजगार का बहुत बड़ा माध्यम बना इतना ही नही सर्वधर्म समभाव से देश को एक माला में पिरोते हुए एक सशक्त सेना तैयार की जिसके बलबूते आज़ादी के आंदोलन को चलाकर अंग्रेजो को देश छोड़ने पर मजबूर किया अहिंसा के माध्यम से बड़ी क्रांति और साफल क्रांति के कारण महात्मा गांधी जी को भारत ही नही विश्व के दूसरे देश भी मानने लगे है और उनके जीवन से प्रेरना ले रहे है
प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भारत जिस तरह से अलग अलग भाषा क्षेत्रवाद में जकड़ा हुआ था उसकी ताकत बिखरी हुई थी उसको एकाकर कर गांधी जी ने भाईचारे की बहुत बड़ी मिसाल पेश की
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मासूक अहमद ने कहा की गांधी जी का जीवन इस देश के हर नोजवान के लिए सीखने हेतु है जो कि इस बात का प्रेरक स्त्रोत है कि कठिन परिस्थितियों में भी हम कैसे अपने आप को निकाल पाते है
महासचिव सुभाष स्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन काल मे रंग भेद की नीति का खुलकर विरोध किया और और इंसान को इंसान के रूप जानने की कला सिखाई इस देश मे उनके लिए जो सम्मान है वो एक मिसाल है
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी के अलावा वार्ड निवासी मौजूद थे जिन्होंने महात्मा गांधी से जुड़े संस्मरण सुनाए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...