सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्वस्थ बीकाणा संकल्प के तहत जिला कलेक्टर ने किया योग एवं ध्यान के बैनर का विमोचन
बीकानेर। जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में शुक्रवार को स्वस्थ बीकाणा संकल्प के साथ आनंदम् योग संस्थान के बैनर का विमोचन जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने किया। योग गुरू दीपक शर्मा ने बताया कि शहर के लोगों के लिए आनंदम् योग एवं मेडिटेशन संस्थान आधुनिक जीवन में होने वाले विभिन्न बीमारियों के निवारण एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए बीकानेर में पहली बार योग एवं ध्यान के जरिये लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा एवं फिट इण्डिया अभियान के तहत शहर के बच्चें, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को आरोग्य लाभ योग की विभिन्न तकनीकों से प्राप्त होगा।
जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने कहा कि योग हमें स्वयं से जोड़ता है योग से हमारे कर्मा में कुशलता आती है जिससे हम अपने जीवन में बेहतर समन्वय के साथ स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते है और इस तरह के नवाचार शहर के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य के बेहद कारगर है। आशीष शर्मा ने बताया कि पुरानी गिन्नाणी स्थित सभागार में रविवार को होने वाले आनंदम् योग संस्थान के उद्घाटन समारोह में शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। गोविंद ओझा ने आभार प्रकट करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कार्यशाला में उपस्थित होने का आह्वान किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...