सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वीडियो
में बदमाश युवती की लज्जा भंग करते
हुए भी दिखाई दे रहे हैं... ,
बदमाशों ने युवक-युवती को पकड़ मारपीट की
करौली । जिले के किसी पहाड़ी
स्थान पर एक युवक-युवती के साथ
मारपीट और बदतमीजी के कुछ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन
वीडियो में कुछ बदमाश युवक-युवती
को पकड़े हुए हैं और उनके साथ
मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
युवती को छोडऩे के लिए युवक उनके हाथ जोड़ता गुहार लगा रहा है तो
युवती भी पैर पकड़ कर जाने देने की
विनती करती दिख रही है। एक वीडियो
में बदमाश युवती की लज्जा भंग करते
हुए भी दिखाई दे रहे हैं. यह घटना
करौली जिले के किसी पहाड़ी इलाके
की बताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम
में पीडि़त युवक-युवती के साथ
बदतमीजी करने वाले तीन युवक
वीडियो में नजर आ रहे हैं जबकि एक
आरोपी अपने मोबाइल पर वीडियो बना
रह है। करौली पुलिस वीडियो वायरल
होने के बाद घटना स्थल की पहचान
करने और आरोपियों तक पहुंचने की
कोशिश कर रही है।
वीडियो वायरल हुए तो
हरकत में आई पुलिस युवक-युवती के साथ हुई यह वारदात करीब 15 दिन पहले की बताई
जा रही है। घटना का वीडियो वायरल
हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गई है।
एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के
अनुसार पूरे जिले भर में घटना से जुड़े
आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार पीडि़त युवक-युवती
की पहचान हो गई है और अब
आरोपियों की धरकपड़ में पुलिस टीमें
छापेमारी कर रही हैं। आईटी सेल से भी
वीडियो वायरल करने वाले युवकों तक
पहुंचने के लिए मदद ली जा रही है। ( साभार हिस )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...