सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वरदान : नशा मुक्ति शिविर में युवाओं की चिकित्सा एवं परामर्श
बीकानेर, 6 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तहत रविवार को व्यास काॅलोनी स्थित वरदान मनो चिकित्सालय में नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवाओं की चिकित्सा की गई तथा उन्हें नशे के दुष्परिणाम बताएं तथा किसी तरह का नशा नहीं करने का परामर्श दिया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी.पंवार ने शिविर में कहा कि नशाखोरी की प्रवृति से अनेक लोगों को मानसिक, आर्थिक व सामाजिक तथा शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई युवाओं की जिन्दगी भी नशा लील लेता है। नशा व व्यसन मुक्ति के लिए समाज के सभी वर्ग व तबके के लोगों को जागरूक रहकर कार्य करना होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी अस्पतालों में भी इलाज की व्यवस्था है। वरदार अस्पताल के मनोचिकित्सक डाॅ.सिद्धार्थ असवाल जैसे निजी चिकित्सक भी नशे की प्रवृति को रोकने व जागृति के लिए कार्य कर रहे है। हमें ऐसे निजी चिकित्सकों व नशे को रोकने के लिए कार्य कर रही सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, वरदान अस्पताल एवं एन.आर.असवाल चैरिटेबल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में मनो चिकित्सक डाॅ.सिद्धार्थ असवाल ने तम्बाकू, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, शराब, डोड़ा पोस्ट, अफीम,स्मेक, नशीली दवाइयां, एल्प्राजोलाम, कोरेक्स व भांग के नशे से होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा नशा मुक्ति शिविर में आए रोगियों को दवाइयां व परामर्श दिया। फिजिशियन डाॅ.विनोद असवाल, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक विकास हर्ष ने भी नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया तथा इससे बचने की सलाह दी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...