सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आशापुरा माता जी अपने भक्तों के कष्ट व दुख हरने वाली माता-सालेह मोहम्मद
प्रभारी मंत्री रविवार को बीकानेर में आशापुरा भण्डारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण के भण्डार हेतु सामग्री के ट्रक को झंडी दिखाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पोकरण स्थित माॅं आशापुरा माता जी के दरबार में आने वाले भक्तों की मन्नत व मुराद मां पूर्ण करती है। ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी ने इस अवसर पर मंत्री का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया तथा पोकरण मंे भण्डारा में शामिल होने का आग्रह किया।
ट्रस्ट के बी.जी.बिस्सा ने बताया कि इस अवसर पर रहेना रियाज, रूप किशोर व्यास, यशपाल गहलोत, सुरेन्द्र जोशी, रामेश्वर लाल बिस्सा, त्रिलोक नारायण बिस्सा, शान्तिलाल पुरोहित, गोपाल आचार्य, माणक सुथार, अनिकेेत, बंशी लाल, मनीष, दिलीप,नारायण बिस्सा, राहुल बिस्सा,राधाकृष्ण उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि आज अष्टमी की शाम से ग्यारस की सुबह तक भण्डारा ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सेवार्थ निःशुल्क भण्डारा चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि 10 वीं रात्रि को कड़ाई प्रसाद होता है, जबकि दिन में जात झडूला व रात्रि जागरण होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष सजावट व महाआरती होगी।
------
जनचेतना दिवस पर छात्राओं का सम्मान
बीकानेर, 06 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष में समाज कल्याण सप्ताह के तहत रविवार को राजकीय महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास में जनचेतना दिवस हर्षेंाल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर इस अवसर पर राज्य स्तर पर सम्मानित समाज सेवी राज भटनागर, बाल कल्याण समिति की सदस्य राजश्री पारीक,भीम आश्रम के प्रबंधक कैलाश चावरिया, छात्रावास अधीक्षक श्रीमती विभा भटनागर एवं उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार ने महात्मा गांधी जी जीवन से जुड़े प्रसंगों की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी।
इस अवसर पर गांधीजी के जीवन पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सपना, द्वितीय कोमल व तृतीय रही पूनम को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा चंपा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
------
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत रविवार से
इस अवसर पर सह आचार्य डाॅ श्री गोपाल गोयल ने कहा कि वर्तमान दौर में जंहा एक ओर नित नई टेक्नोलाॅजी हमारी जीवन शैली का हिस्सा बनकर हमारे जीवन को आसान बना रही है वही दूसरी ओर इस टेक्नोलाॅजी के कारण विशेषकर इन्टरनेट और उससे सम्बन्धित एप्स जैसे फेसबुक, वाट्सअप, ट्वीटर, इन्सटाग्राम, आनलाईन गेम आदि हमारे चारो ओर एक आभासी दुनियां का जाल बुनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊपर से देखने पर ये सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म बहुत सुन्दर दिखाई देता है तथा साथ ही हम सभी को आधुनिकता की दौड में पूरी दुनिया के बराबर लाकर खड़ा कर देता है, परन्तु यह इसका एक पक्ष है। अगर हम इसके दूसरे पक्ष की ओर देखें तो इन सोशल प्लेटफाॅर्म के कारण विशेषकर युवाओं का एक विशेष वर्ग प्रतिदिन इस टेक्नोलाॅजी के मायाजाल को अच्छे से ना समझ पाने के कारण धीरे-धीरे इसका आदि होता जा रहा है। उन्होंने आत्महत्या, अवसाद के बारे में विस्तार से बताया एवं आत्महत्या रोकने के उपाय बताए। इन्होने बताया कि विश्व में प्रति 40 सैकेण्ड में एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है, जिसको सम्मलित प्रयास से रोका जा सकता है।
सह आचार्य डाॅ0 हरफूल सिंह बिश्नोई ने विभिन्न मानसिक रोगों की पहचान कैसे कि जाए जिसमें अवसाद व आत्महत्या रोकने हेतु विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने इन्डियन जनरल आॅफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक ताजा अध्ययन के मुताबिक 16 से 26 वर्ष आयुवर्ग के लगभग 8-10 प्रतिशत युवा वर्ग इन्टरनेट का आदी है जो कि नशे की श्रेणी में आता है। ये आंकड़े दिनों दिन तीव्र गति से बढते जा रहे है। वैश्विक स्तर पर इन आंकड़ो की गम्भीरता को ध्यान मंे रखकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस गंभीर समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्धेश्य से इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह की मूल विषय वस्तु “आत्महत्या रोकथाम“ रखी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जहाँ 40 प्रतिशत से अधिक आबादी युवा वर्ग है, वहाँ यह समस्या और विकराल रूप ना ले ले । अतः समय रहते हमारे देशवासियों को जागरूक करने की अत्यन्त आवश्यकता हैै।
डाॅ0 अनन्त कुमार राठी, सहायक आचार्य ने विश्व में प्रतिदिन होने वाली आत्महत्या की भयावत के बारे में व इसके रोकथाम के बारे में बताया। सीनियर रेजीडेन्ट डाॅ0 मुरलीधर स्वामी ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम में रेजीडेन्टस डाॅ. देवानन्द, डाॅ सन्दीप, डाॅ प्रेम, डाॅ. प्रीतम, डाॅ लक्ष्मी, डाॅ दिव्या, डाॅ मंजू, डाॅ हरप्रीत ने भी हिस्सा लिया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...