सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। हिन्दू जागरण मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर शक्ति पूजन का आयोजन किया जा रहा है। प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने बताया कि इसी श्रृंखला में सोमवार को मुरलीधर काॅलोनी, गंगाशहर स्थित करणी माता मन्दिर, सर्वोदय बस्ती स्थित भटियाणी जी मन्दिर में शक्ति पूजन का आयोजन किया गया। व्यास ने बताया कि यह पूजन देवताओं ने माता जी द्वारा महिषासुर का वध करने के पश्चात् शुरू किया था। हिन्दू जागरण मंच द्वारा समाज को जाग्रत करने के लिए शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कश्मीर का मुद्दा भी रखा गया। जहां हिन्दूओं को खदेड़ दिया गया। इसके लिए समाज को जागृत होना पड़ेगा ताकि आगे कश्मीर जैसी स्थिति ना बने और आव्हान किया गया कि सभी हिन्दू अपने घरों में शस्त्र पूजन करें। इस अवसर पर शैलेष गुप्ता, मानमल सोनी, अंकित भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...