सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पौधों की हो उचित सार-संभाल- डाॅ. कल्ला
बीकानेर, 08 अक्टूबर। ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को रतन बिहारी पार्क के पीछे स्थित मैदान पर रतन बिहारी पार्क पर्यावरण विकास समिति की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया।डाॅ. कल्ला ने कहा कि लगाए गए पौधों की उचित सार-संभाल सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर यशपाल गहलोत, समिति अध्यक्ष अजय भटनागर, धनपत चायल, जुगल राठी, प्रताप सिंह, वी.के.चढ़ढ़ा, आनन्द गहलोत उपस्थित थे।
होटल राॅयल इन का किया उद्घाटन-ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को रानी बाजार स्थित होटल राॅयल इन का उद्घाटन किया। उन्होंने होटल संचालकों को होटल में सौलर पैनल लगवाने कीे बात कही। होटल संचालक इकबाल समेजा ने बताया कि होटल में 22 कक्ष हैं। इस अवसर पर व्यवसायी शिवरतन अग्रवाल, नरेश चुग, महेन्द्र कल्ला, सलीम सोढ़ा, डाॅ.नवदीप सिंह, मक्खन अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...