सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
चूरू में महिला से होटल में गैंगरेप
चूरू। जिले में फिर एक महिला
से गैंगरेप की घटना सामने आई है।
गैंगरेप के मुख्य आरोपी ने पीडि़ता को
बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन दिलाने
का झांसा दिया बाद में चाय में नशीला
पदार्थ मिलाकर पिलाकर उससे रेप
किया। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता की
अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। बाद
में उसे सोशल मीडिया में वायरल करने
की धमकी देकर अपने साथियों के साथ
मिलकर पीडि़ता से गैंगरेप किया। इस
मामले में दो महिलाओं पर भी आरोपियों
का साथ देने का आरोप है। पीडि़ता की
रिपोर्ट पर पुलिस ने दो महिला समेत
पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में
जुटी है। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता का
पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में
रहता है। इस दौरान महिला को अपने
बच्चों की अच्छे स्कूल में पढ़ाई के लिए
लोन की जरूरत पड़ी। उसने इस संबंध
में अपनी परिचित बेबी आलम नाम की
महिला को कहा तो उसने उसे चूरू बुला
लिया। चूरू में उसने पीडि़ता का परिचय
मुंशी ठेकेदार से करवाया। बेबी आलम
और मुंशी ठेकेदार महिला को कांता के
घर ले गए। आरोप है कि वहां कांता ने
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीडि़ता
को पिला दिया। पीडि़ता के बेहोश होने
पर आरोपी मुंशी ठेकेदार ने महिला से
रेप कर उसके अश्लील फोटो खींच
लिए और वीडियो क्लिप बना ली।
आरोपी मुंशी ठेकेदार पीडि़ता को
लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा।
इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता को होटल
में बुलाकर अपने साथियों स ाार और
मदन के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
तीन दिन पहले मुंशी ठेकेदार ने महिला
को फिर झांसा दिया कि वह अश्लील
वीडियो डिलीट कर देगा, लेकिन उसे
अंतिम बार उससे मिलने होगा। मुंशी
पीडि़ता को फिर कांता के घर ले गया
और रेप किया बाद में फोटो डिलीट
करने से मुकर गया। विरोध करने पर
महिला से मारपीट की। इस पर पीडि़ता
ने आपबीती अपने पति को बताई और
महिला थाने में जाकर आरोपियों के
खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
(. युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...