सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
चुनाव : कांग्रेस ने टिकटों के पैटर्न और मापदंडों में बदलाव किया, सिंबल वितरण की तैयारी, पायलट ने किया जीत का दावा
जयपुर (हिस)। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस ने इस बार
पार्षद की टिकटों के पैटर्न और मापदंडों में बदलाव
किया है। इस बार स्थानीय स्तर पर ही टिकटों का
फैसला होगा। केवल सिंबल ही पीसीसी से बांटे जाएंगे।
पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने आरक्षित निकायों में
टिकट देने में खास ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
जनाधार और जीतने की प्रबल संभावना वालों को ही
टिकट देने को कहा गया है।
मंत्रियों-संगठन प्रभारियों को जिलों में भेजा
शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल
करने का काम शुरू हो जाएगा। पार्टी में पार्षद की टिकट
पाने के लिए जोर शोर से कवायद चल रही है। पार्टी ने
पार्षद के टिकट तय करने के लिए मंत्रियों और संगठन
प्रभारियों को जिलों में भेजा है। मंत्री जिलों का दौरा कर
रहे हैं। इसके साथ ही वे पार्षद की टिकटों पर रायशुमारी
करके रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर ग्राउंड
फीडबैक का काम पूरा हो चुका है। कांग्रेस 2 नवंबर के
आसपास पार्षद के उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू
कर देगी।
पायलट ने किया जीत का दावा
पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दावा किया है
कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। अगले दो
दिन तक कांग्रेस में पार्षद टिकटों पर मैराथन मंत्रणा
चलेगी। इस बीच टिकट के दावेदार जिलों से लेकर
राजधानी तक सक्रिय हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...