सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
निकाय चुनाव : 1 नवम्बर को जारी होगी अधिसूचना
जयपुर (हिस)। प्रदेश में होने वाले नगर पलिका आम चुनाव-2019 के लिए 1 नवंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि राज्य के 49 नगर निकाय के लिए 1 नवंबर, शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र 5 नवबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। मेहरा ने बताया कि नामांकन रविवार को छोड़कर शेष दिनों में प्रात: 10.30 से अपरान्ह 3 बजे तक प्रस्तुत करवाए जा सकते हैं। 6 नवंबर को प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच होगी, वहीं 8 नवम्बर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...