सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मेडिकल काॅलेज मैदान में नायाब आतिशबाजी, सचेतन झांकियां
दोनों तरफ मुंह वाले पुतलों का आज होगा दहन
बीकानेर, 7 अक्टूबर। राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से लगातार 16 वें वर्ष मंगलवार को शाम 4 बजे मेडिकल काॅलेज मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस बार बीकानेर में सर्वाधिक दो दर्जन राम चरित मानस के प्रसंगों के अनुसार धार्मिक व विविध विषयों पर झांकियां निकलेगी। झांकियों के मैदान में पहुंचने के बाद प्रतीक रूप् में भगवान राम व रावण का युद्ध होगा तथा नायाब आतिशबाजी के साथ दोनों तरफ मुंह वाले रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। पुतलों का दहन अतिथि रिमोट कन्ट्रोल से करेंगे।
राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के महासचिव सुभाष भोला ने बताया कि मुख्य अतिथि केन्द्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के उर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी होंगी। अध्यक्षता जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम करेंगे। विशेष अतिथि प्रदीप मोहन शर्मा होंगे।
कमेटी संरक्षक शिव रतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू ने बताया कि झांकियां पवनपुरी के रामलक्ष्मण भवन से दोपहर दो बजे रवाना होकर नागणेचीजी मंदिर, औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार, स्टेशन रोड, सांखला फाटक, महात्मा गांधी मार्ग, माॅर्डन मार्केट, तुलसी सर्किल, एक्सरे गली होते हुए अम्बेडकर सर्किल होते हुए दशहरा उत्सव स्थल पर पहुंचेगी। झांकियों के प्रभारी गिरीश चन्द्र खत्री, प्रवीण अरोड़ा, अनिल तुलियानी व शेखर के नेतृृत्व में झांकियां निकलेगी। झांकियों में बैंड पार्टी, घोड़ों पर सवार राम, लक्ष्मण, शत्रुधन, पैदल हनुमानजी उनकी वानर सेना, सजे संवरे ऊंट पर रावण की सेना होगी। इसके अलावा भगवान श्रीगणेश, राम दरबार, रावण लंकेश रथ पर, वनवासी राम-लक्ष्मण, देवी दुर्गा, बाबा रामदेव, कुंभकरण-मेघनाद वनवासी राम लक्ष्मण से युद्ध करते हुए। पहली बार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से झांकी में स्वच्छ भारत का संदेश देगी। इसके अलावा पर्यावरण चेतना, महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर उनके संदेशों व आदर्शों को उजागर करने वाली झांकी प्रमुख होगी। पर्यावरण चेतना, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, नशाखोरी से बचने का भी संदेश झांकियों के माध्यम से दिया जाएगा। झांकियों के आगे 25 मोटर साइकिल सवार चलेंगे।
रावण के मुख व आंखों से आग के अंगारे- कमेटी के हेमंत कुमार ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए 85 फीट के रावण, कुंभकरण व मेघनाद के 80-80फीट के पुतलों के दोनों तरफ मुंह बनाएं गए है। सभी पुतले गगन भेदी आवाज, मुख व आंखों से अंगारे निकालते हुए ध्वस्त होंगे। अतिथि रिमोट कन्ट्रोल से पुतलों का दहन करेंगे। आतिशबाजी का दौर झांकियों के मैदान में पहुंचने के साथ ही शुरू हो जाएगा। इस बार जापान तकनीक पर शिवाकांशी, जयपुर की आतिशबाजी की जाएगी। इनमें आकाश में सितारों की बरसात, विभिन्न तरह की चक्री, आतिशी अशरफियां, गगन में विचरते आतिशी पक्षी सहित अत्याधुनिक व नई तकनीक की आतिशबाजी से दर्शक रूबरू हो सकेंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों का भी उपयोग किया जाएगा। सबसे पहले सुनहरी 40गुणा 40 फीट की लंका का दहन होगा। लंका में भी विभिन्न तरह की गगन भेदी आवाजों के धमाके होंगे।
अतिथि का प्रवेश द्वार-अतिथियों व पास धारकों और महिलाओं के लिए शास्त्री नगर मार्ग पर प्रवेश द्वार बनाया गया है। आम जनता के लिए मेडिकल काॅलेज, शनिश्चर मंदिर के दो द्वार बनाएं गए हैै । जनता के लिए 6000कुर्सियां लगाई गई व बैरिकेट लगवाएं गए है। महिलाओं के लिए अलग से कैबिन बनाया गया है। कानून एवं व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने ऐरिया मजिस्टेªट, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व महिला एवं पुरुष कांस्टेबल की नफरी लगाई है। कमेटी के अनेक कार्यकर्ता भी विभिन्न व्यवस्थाओं को बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करेंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...