सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता जीवन कालिया बीकानेर में, यूथ को बता रहे हैं फैशन और लाइफ डिजाइनिंग के टिप्स
विख्यात फिल्म निर्माता , निर्देशक , अभिनेता , डिजाइनर , मोटिवेटर जीवन कालिया बीकानेर में स्थानीय फैशन डिजाइनिंग संस्थान आई. एन. आई. एफ. डी. गुरुकुल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्कशॉप लें रहे हैं। 7 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 6 बजे तक आयोजित हो रहे इस वर्कशॉप में श्री जीवन कालिया , फैशन और ड्रैस डिजाइनिंग सहित असल जिंदगी को भी डिजाइन करके जीने और बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं टिप्स दे रहे हैं।
प्रतिभागियों का कहना है "हम बहुत भाग्यशाली हैं कि रेशु माथुर मैडम ने हमे यह सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। हमें बारीकियां सीखने को मिल रही हैं , जिस से हम अपना सर्वोत्तम समाज को दे पायेंगे और दुनिया में अपने शहर बीकानेर का नाम रोशन कर सकेंगे।"
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...