सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अनिवार्य विषयों के पद स्वीकृत करने एवं विज्ञान संकाय खोलने की मांग को लेकर अतरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन.. बीकानेर...राजस्थान एलीमेंट्री & सेकंडरी टीचर एसोशिएसन (RESTA) के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर अतरिक्त जिला कलक्टर ए. एच.गौरी को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम संगठन की ओर से छ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा । जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह शेखावत ने बताया संघ के मांग पत्र में ये मांगे शामिल है,एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य हिंदी एवं अंग्रेजी व्याख्याताओ के पद स्वकृत किए जाएं। जिला मंत्री श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां कक्षा 9 एवं 10 वीं में छात्र संख्या 60 है वहां कला संकाय के साथ विज्ञान संकाय भी खोला जाएं तृतीय श्रेणी अध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापक के स्थानांतरण पर वरिष्ठता का विलोपन नहीं हो। तृतीय श्रेणी शिक्षक एवं वरिष्ठ शिक्षकों के भी स्थानातरण नीति बनाकर किए जाएं। राज्य में शिक्षकों को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नहीं लगाया जाएं। अतरिक्त जिला कलक्टर गौरी ने मांगो से मुख्यमंत्री को अवगत करवाएं जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, प्रदेश सभाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चौहान,प्रदेश महामंत्री शिवकरण सिंह राठौड़,जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह शेखावत, जिला मंत्री श्यामसुन्दर बिश्नोई, अशोक सिंह, भवानी सिंह,नरेंद्र सिंह, रोहिताश्व काटिया,भवानी शंकर आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...