सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रो. सिंह ने संभाला आइएसईई के अध्यक्ष का कार्यभार
बीकानेर, 10 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने गुरुवार को इंडियन सोसायटी आॅफ एक्सटेंशन एज्यूकेशन (आइएसईई) के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। सोसायटी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. बलदेव सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। आइएसईई, राष्ट्रीय स्तर पर प्रसार शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत सबसे पुरानी सोसायटी है। इसका गठन 12 जून 1964 को हुआ। वर्तमान में देशभर में इसके 2 हजार 300 से अधिक आजीवन सदस्य हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सिंह ने कहा कि सोसायटी के संविधान में दर्ज समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...