सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रमुख शासन सचिव से मिले कुलपति
बीकानेर, 10 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को जयपुर में प्रमुख शासन सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी) नरेशपाल गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया तथा रिक्त पदों की जानकारी दी। गंगवार ने रिक्त पदों की रिपोर्ट भिजवाने का कहा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाली पदों का शीघ्र भरा जाएगा। कुलपति ने उन्हें विश्वविद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा तथा वित्त नियंत्रक बी एल सर्वा भी साथ रहे। कुलपति ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) निरंजन आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भागीदारी निभाई तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...