सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तीन पुरुषों और दो महिलाओं ने एक औरत के कपड़े फाड़े, गहने-रुपये छीने, अब हो रही जांच
बीकानेर। एकराय होकर घर में घुसकर महिला के साथ लाठियों से मारपीट कर उसके गहने व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने कोलायत पुलिस थाने में पांच जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एएसआई अनूप सिंह कर रहे है। महिला का आरोप है कि बीरबलराम पुत्र रामपन बिश्नोई, सांवरलाल पुत्र बीरबलराम, रामप्रकाश पुत्र रामकिशन, बिरमा पत्नी बीरबलराम, रामस्नेही पत्नी सांवरलाल एकराय होकर उसके घर में घुसे, जहां उसके साथ लाठी व बर्छी से मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करने के दौरान उसके कपड़े फाड़े दिए, जिससे उसकी लज्जा भंग हुई। इतना ही नहीं आरोपित उसके गले व कानों के झुमके व संदूक में रखे करीब दस हजार रुपए नकद भी छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...