सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
5 अक्टूबर 2019
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारतीय आज़ादी आंदोलन में भूमिका और योगदान पर निबंध प्रतियोगिता सम्पन, सीनियर और जूनियर दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता
बीकानेर5 अक्टूबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वे जयंती वर्ष पर तीन दिवसीय कार्यक्रमो की श्रृंखला में आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जसुस्सर गेट के बाहर सूरज बालबाड़ी स्कूल में सीनियर और जूनियर दो वर्गों में महात्मा गांधी के आज़ादी आंदोलन में भूमिका और भारतीय जनमानस पर उनके प्रभाव पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई| जिसमे कुल 137 बालक बालिकाओ ने भाग लिया
सीनियर वर्ग में दर्शना स्वामी प्रथम, छवि श्रीमाली ने दूसरा और मुस्कान बालोदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वही जूनियर वर्ग में राजश्री सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,दूसरे स्थान पर कांता सारस्वत रही और तीसरे स्थान योगिता सारस्वत रही दो बालिकाओ पदमा गिरी, माही दुबे को अच्छे लेखन पर सांत्वना पुरस्कार दिया गया
निबंध प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ, लोकसभा प्रत्यासी मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद बजरंगलाल जी स्वामी और प्रवक्ता नितिन वत्सस ने पुरस्कार प्रदान किये
जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बच्चो को महात्मा गांधी के जीवन को पढ़कर सत्य के मार्ग पर चलते हुए कठिनाईयो से लड़ने और त्याग तपस्या सहनशीलता सीखने का कहा ताकि उनका जीवन बेहतर बन सके
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि आज के इस आपाधापी भरे माहौल में और प्रतिस्पर्धा युग मे बच्चे ज्यादा तनाव का शिकार हो रहे है उनके लिए गांधी दर्शन बहुत ही लाभकारी होगा और तनाव पर विजय प्राप्त करने का हौसला उनमे आ जायेगा
पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपने सर्व सुखों का त्याग इसलिए किया कि वे कहते थे कि जब मेरे साथ मेरे हम वतन लोगो को सब सुविधाएं नही तो मुझे भी इसका उपयोग नही करना चाहिए यह बात हमे सम भावना की और प्रेरित करती है
लोकसभा प्रत्यासी मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमे परोपकार के राह पर चलना सिखाता है हमे इसका अनुसरण करना चाहिए
शहर काँग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा की वसुदेव कुटुंबकम की भावना हमे गांधी जीवन दर्शन से ही मिल सकती है और अपने अधिकारों किंरक्षा करना दूसरे के अधिकारों को छीने बगैर यह हमें गांधी दर्शन से ही प्राप्त हो सकती है
स्वामी जी ने गांधी जी के प्रिय भजन करते हुए गांधी जी के अनेक अज्ञात पहलुओं को बताते हुए बच्चो को उनके मार्ग का अनुसरण करने की बात कही
आभार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जादूसंगत ने ज्ञापित किया
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...