सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रंगीला की स्मृति में तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण मंगलवार को
बीकानेर, 7 अक्टूबर। खेल लेखक स्व. झंवरलाल व्यास ‘रंगीला’ की जयंती के अवसर पर मंगलवार को रंगीला फाउण्डेशन की ओर से प्रातः 8 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। फाउण्डेशन के संरक्षक दुर्गाशंकर आचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगातार 14वें वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत अब तक इक्कीस सौ से अधिक पौधे वितरित किए जा चुके हैं।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...