सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद शनिवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर, 4 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात,वक्फ तथा जन अभियोग निराकरण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद जैसलमेर से शनिवार की शाम 6 बजे रवाना होकर रात्रि 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
प्रभारी मंत्री रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
------
महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर मदरसो में हुए कार्यक्रम
बीकानेर, 04 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर जिले के समस्त मदरसों में कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को मदरसों मंे विभिन्न समूह बनाकर क्षेत्रवार रैलिया निकली गई। इस दौरान महात्मा गांधी की शिक्षाओं पर आधारित बैनर-पोस्टर लिये हुए बच्चों का समूह अपने अध्यापक/अध्यापिकाओं के साथ बड़े जोशों खरोश से नारे लगाते हुए तिरगां लहराते हुए चल रहे थे। बालकों को प्रदर्शन व अनुशासन में मदरसा पेरा टीचर की मेहनत स्पष्ट दृष्टि गोचर हो रही थी । इस अवसर पर चित्रकला, निबन्ध, कविता गांधी वेशभूषा आदि की अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पारितोषिक वितरित किये गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...