सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नाबार्ड द्वारा बीकानेर में बैंक अधिकारियों हेतु आयोजित 03 दिवसीय जिला स्तधरीय प्रशिक्षण कार्यकम
संसदीय कार्य तथा भारी उधोग राज्मंत्री तथा मुख्यव महाप्रबंधक नाबार्ड हुए शामिल
बीकानेर, 04 अक्टूबर। स्टेट बैंक आफ इंडिया ट्रेनिंग संस्थामन में सभी बैंकों के अधिकारियों के सूक्ष्म ऋण को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से चलाये जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में केन्द्रीय संसदीय कार्य तथा भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए महात्माक गांधी तथा डॉ. ए.पी.के अब्दुल कलाम द्वारा देश को दिये गये योगदान को विस्तारर से बताया तथा सभी से सिंगल यूज प्लापस्टिक के उपयोग पर पूर्णत पाबंदी के कदम को सफल बनाने के लिए अपेक्षा की।
राज्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के विभिन्न तहसील से प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई लगभग 50 स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को डिजिटल माध्यम से क्रेडिट लिंकेज होने के फलस्वकरुप सामूहिक चेक प्रदान किये। साथ ही उनको बैंकों से और अधिक जुड़ने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा छोटी-छोटी बचतों के माध्यम से पूरे समाज को होने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थी बैंक अधिकारियों से चर्चा की तथा यह भी बताया कि जैसे ऋण प्रदान करना बैंक का महत्व पूर्ण कार्य है, उसी तरह दिये गये ऋण को समय पर वापस करना समाज की भी जिम्मेूदारी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीकानेर जिले में नाबार्ड द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न वित्तीय सहायताओं का साधुवाद देते हुए देश को विकसित श्रेणी में लाने की तकनीकी में परिवर्तन को समय से अपनाने के साथ-साथ भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सुरेश चंद, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर ने अपने विचार व्यक्त किये तथा नाबार्ड द्वारा बीकानेर में स्वयं सहायता समूहों के डिजिटाईजेशन के लिए ई-शक्ति का योगदान, आजीविका उद्यमी विकास योजना तथा गैर कृषि क्षेत्र के लिए रोजगार सृजन के लिए चलाई जा रही भारत सरकार तथा नाबार्ड की योजनाओं के सफल संचालन पर इस दौरे के दौरान विभिन्नभ सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थांओं द्वारा हुई मीटिंग पर अपने विचार व्यनक्त किये। उन्होंने गॉव के समेंकित विकास में नाबार्ड की भागीदारी की के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक द्वारा किसानों तथा खेती से जुड़े सभी वर्गों को समय से वित्तीय सहायता उपलब्धब कराने के नाबार्ड के लक्ष्य को पाने के लिए किये जा रहें कार्यो पर विस्ताार से सदन से चर्चा की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया के प्रतिनिधि तथा नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने नाबार्ड द्वारा बीकानेर में बैंकों के साथ भारत सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपनी सहमती प्रदान की। इस अवसर पर राज्यमंत्री तथा मुख्यक महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया प्रशिक्षण स्थल पर पौधारोपण भी किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...