सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गुह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं ने किया गरबा
स्वच्छता अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार पर हुई चर्चा
बीकानेर, 6 अक्टूबर। नवरात्रि के अवसर पर गृह विज्ञान महाविद्यालय में गरबा एवं डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। महाविद्यालय की छात्राओं ने इसमें पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई। अधिष्ठाता प्रो. दीपाली धवन ने बताया कि इस दौरान छात्राओं को अपने घर और शैक्षणिक संस्थान में स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के बारे में बताया गया। प्रो. धवन ने कहा कि हमारे आस-पास का माहौल साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रहे, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा इस संबंध में जागरुकता के लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन जब तक प्रत्येक नागरिक इस मुहिम से नहीं जुड़ेगा, बेहतर परिणाम नहीं आ सकते। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. आर पी सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय में स्वच्छता का सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...